बक्सर में मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर बड़ी पहल, 15 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क शिविर ..

प्रसिद्ध मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉo एमo अली (पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी, मानसिक अस्पताल, कोईलवर) अपनी सेवाएं देंगे. शिविर में आने वाले मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा.

 





                               


  • विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, जांच और उपचार का मार्गदर्शन
  • तनाव, अवसाद और नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को बक्सर में एक दिवसीय निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में मरीजों को बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ परामर्श, प्रारंभिक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में प्रसिद्ध मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉo एमo अली (पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी, मानसिक अस्पताल, कोईलवर) अपनी सेवाएं देंगे. शिविर में आने वाले मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा.

आज के दौर में तनाव, अवसाद, घबराहट, अनिद्रा, नशे की बढ़ती लत और आत्महत्या जैसे विचार समाज के सामने बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. जानकारी के अभाव, सामाजिक संकोच और आर्थिक परेशानियों के कारण लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

शिविर में नशे की लत, डिप्रेशन, लगातार तनाव, नींद नहीं आना, पैनिक अटैक, अजीब आवाजें सुनाई देना, भ्रम की स्थिति, आत्महत्या के विचार, OCD, व्यवहार में अचानक बदलाव तथा बच्चों और युवाओं में मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के लिए विशेष परामर्श उपलब्ध रहेगा.

संस्था ने आम लोगों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस पहल की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और जरूरतमंदों को शिविर में आने के लिए प्रेरित करें.

यह शिविर 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से बक्सर जासो रोड स्थित पारसनाथ कॉम्प्लेक्स (काली मंदिर के पास) में आयोजित होगा. अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 9835651993 पर संपर्क किया जा सकता है.













Post a Comment

0 Comments