यह है जिले के दोनों नगर परिषद व तीनों नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति ..

बक्सर व डुमरांव नगर परिषद के साथ ही नगर पंचायतों वार्ड पार्षदों की आरक्षण सूची सार्वजनिक कर दी गई है हालांकि, अभी मुख्य पद मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के भावी प्रत्याशियों को और इंतजार करना पड़ेगा. 


- अनुमोदन के लिए भेजी गई सूची पर निर्वाचन आयोग ने लगाई अंतिम मुहर
- मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के प्रत्याशियों को कुछ दिन और करना होगा इंतजार 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राज्य निर्वाचन आयोग से अंतिम मुहर लगने के बाद बक्सर व डुमरांव नगर परिषद के साथ ही नगर पंचायतों वार्ड पार्षदों की आरक्षण सूची सार्वजनिक कर दी गई है हालांकि, अभी मुख्य पद मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के भावी प्रत्याशियों को और इंतजार करना पड़ेगा. वार्ड पार्षदों के आरक्षण सूची जारी होने के बाद भावी प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से खुद के उम्मीदवार होने की पहचान देने लगे हैं.

बक्सर नगर परिषद में वार्डों की कुल संख्या 42 हैं. इनमें अनारक्षित कोटि हेतु 29 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 04, अनुसूचित जनजाति के लिए 01 व पिछड़ा वर्ग के लिए 08 सीटें आरक्षित हैं. वार्ड संख्या 1, 3, 6, 7, 8, 14, 15, 18, 21, 22, 26, 30, 34 35 अनारक्षित महिला तथा वार्ड सं. 2, 4, 5, 10, 13, 19, 24, 27, 28, 31, 32, 33, 39, 40 व 41 अनारक्षित अन्य, यानि अनारक्षित कोटि के पुरुष अथवा महिला इनमें से कोई भी चुनाव लड़ सकता है. इसी तरह वार्ड सं. 9 व 42 अनुसूचित जाति महिला व 23 व 38 अनुसूचित जाति अन्य के लिए तथा वार्ड सं. 11 एकमात्र अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित है. वार्ड सं. 12, 16, 20, व 36 पिछड़ा वर्ग महिला तथा वार्ड सं. 17, 25, 29 व 37 पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित हैं.

इसी प्रकार कुल 35 वार्डो वाले डुमरांव नगर परिषद में अनारक्षित कोटि के 24 वार्ड, पिछड़ा वर्ग के लिए 07, अनुसूचित जाति के लिए 03 व अनुसूचित जनजाति के लिए केवल 01 वार्ड आरक्षित हैं. वार्ड सं. 01, 03, 04, 05, 06, 11, 13, 19, 20, 25, 29 व 34 पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए तथा वार्ड सं. 02, 07, 09, 15, 17, 18, 24, 26, 27, 28, 30 32 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हैं. वहीं, वार्ड सं. 12 अनुसूचित जन जाति अन्य हेतु, वार्ड सं. 10 व 22 अनुसूचित जाति अन्य के लिए और वार्ड सं. 35 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है. इसी तरह वार्ड सं. 08, 16, 21 व 23 पिछड़ा वर्ग अन्य तथा वार्ड सं. 14, 31 व 33 पिछड़ा वर्ग महिला हेतु रिजर्व किया गया है.

गौरतलब हो कि जिले में तीन चौसा, ब्रह्मपुर व इटाढ़ी को नए नगर पंचायत बनाया गया. जहां नगर पंचायत के गठन हेतु चुनाव कराए जाएंगे. अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि चौसा, ब्रह्मपुर व इटाढ़ी नए नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के आरक्षण सूची जारी कर दी गई. जिसे विभिन्न प्रखंडों में इसे सार्वजनिक करने का आदेश जारी कर दिया गया. चौसा बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि चौसा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के आरक्षण सूची के मुताबिक वार्ड संख्या 1  अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 2 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या. 3 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 4 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 5 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 6 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 7 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 8 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 9 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या 11पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 12 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 13 पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जनजाति अन्य

इटाढ़ी नए नगर पंचायत के वार्डो की आरक्षण सूची

वार्ड संख्या 1 अनुसूचित जाति   महिला, वार्ड संख्या 2 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 3 पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या 4 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 5 अनारक्षित महिला,
वार्ड संख्या 6 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या  7 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 8 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 8 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या 10 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 11 अनारक्षित अन्य है. 

डुमरांव अनुमंडल के नगर पंचायत ब्रह्मपुर में कुल 13 वार्ड हैं. इनमें से अनारक्षित कोटि के लिए कुल 09 सीटें (वार्ड) तथा अनुसूचित जाति के लिए 02 वहीं, पिछड़ा वर्ग हेतु 20 वार्ड आरक्षित हैं. वार्ड संख्या 1, 4, 9, 10 व 11 अनारक्षित अन्य तथा वार्ड सं. 2, 3, 5 व 6 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हैं। वही वार्ड सं. 7 पिछड़ा वर्ग अन्य व वार्ड सं. 8 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा वार्ड सं. 12 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड सं. 13 अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है.


















Post a Comment

0 Comments