वीडियो : बिहार में जंगलराज वापस, मुख्यमंत्री हो गए विवेक शून्य : अश्विनी चौबे

कहा कि बिहार में जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बेगूसराय में 30 किलोमीटर के इलाके में लोगों पर गोलीबारी हुई, उस मामले में मुख्यमंत्री अपना दोष जनता पर ही मढ़ने को तैयार हैं. 


- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
- कहा, मुख्यमंत्री कर रहे जंगलराज का पोषण

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जनता त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बेगूसराय में 30 किलोमीटर के इलाके में लोगों पर गोलीबारी हुई, उस मामले में मुख्यमंत्री अपना दोष जनता पर ही मढ़ने को तैयार हैं. 




जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो मुख्यमंत्री संवेदनहीन बनकर हँसते हुए यह कहते हैं कि उस इलाके में एक ही जाति विशेष और धर्म विशेष के लोग रहते हैं. दूसरी तरफ इस गोलीबारी में घायल लोगों को बेहतर इलाज भी नहीं मिल रहा. लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में स्वयं ही अपना इलाज करा रहे हैं. इसी बीच नाथनगर में भी एक मुस्लिम व्यवसायी की हत्या हो जाना जंगलराज का स्पष्ट उदाहरण है. 

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जंगलराज को संरक्षण दे रहे हैं. वह विवेक शून्य तथा संवेदनहीन हो गए हैं. ऐसे में उन्हें स्वयं ही इस्तीफा दे देना चाहिए अथवा जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी.

वीडियो : 











Post a Comment

0 Comments