वीडियो : वृद्धा को न्यायालय से मिली जमानत तो दुनिया से हो गई रिहाई ..

दोनों महिलाएं जमानत लेने के लिए न्यायालय पहुंची हुई थी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एसीजेएम - 1 के न्यायालय में जमानत की अर्जी लगाई और न्यायालय ने भी उनकी अर्जी मंजूर कर ली. बाद में भगमतिया देवी न्यायालय परिसर में पहुंची तो बेहोश होकर गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई.



- मारपीट के मामले में आरोपी महिला की न्यायालय परिसर में मौत 
- 12 वर्ष पूर्व मारपीट के मामले में थी आरोपी 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : वर्ष 2009 में मारपीट के एक मामले की आरोपी 72 वर्षीय महिला को मंगलवार को न्यायालय से जमानत मिली लेकिन, जैसे ही जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय परिसर में पहुंची वह बेहोश होकर गिर पड़ी और उसके प्राण-पखेरू उड़ गए. माना जा रहा है कि वृद्धावस्था में ज्यादा भागदौड़ करने की वजह से उसकी मौत हो गई. बाद में न्यायालय परिसर से उसे शव वाहन में लाद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
                                              

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक धनसोई थाना क्षेत्र के बरहुतिया गांव निवासी राम जी चौधरी की पत्नी भगमनिया देवी (72 वर्ष) और स्वर्गीय रंग लाल चौधरी की पत्नी पनपातो देवी (52 वर्ष) के खिलाफ मारपीट के एक मामले में वर्ष 2009 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उसी मामले में दोनों महिलाएं जमानत लेने के लिए न्यायालय पहुंची हुई थी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एसीजेएम - 1 के न्यायालय में जमानत की अर्जी लगाई और न्यायालय ने भी उनकी अर्जी मंजूर कर ली. बाद में भगमतिया देवी न्यायालय परिसर में पहुंची तो बेहोश होकर गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments