इस वर्ष डेढ़ हजार एकड़ में होगी जैविक खेती ..

मौके पर ही जैविक उत्पाद बिक्री स्टाल लगाया गया था, जिस पर अनेक कृषक जैविक उत्पाद की ओर आकर्षित होकर जमकर खरीदारी की। जैविक मेले में किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया था, जिसे किसानों ने काफी सराहा. उनके मन मे जैविक खेती की अवधारणा सकारात्मक सोच में बदल गई. 




- जैविक किसान मेला में किसानों ने सीखे जैविक खेती के गुर 
- संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर किसान उठा सकते हैं लाभ


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ में जैविक कॉरिडोर को शामिल किया गया है. इस योजना के माध्यम से 1500 एकड़ में जैविक खेती करने का लक्ष्य है. इच्छुक कृषक संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क स्थापित कर लाभ उठा सकते है. यह कहना है जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार का. वह संयुक्त कृषि भवन के परिसर में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय जैविक किसान मेले में बोल रहे थे. मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल एवं जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच संचालन अमान अहमद ने किया. 

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों को जैविक खेती के अपनाने हेतु अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है.  किसानों को जैविक खेती पर तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मान्धाता सिंह एवं रामकेवल द्वारा दिया गया.


किसानों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जैविक खेती से ही हम आने वाली पीढ़ियों की रक्षा कर सकते है. इसके लिए अन्नदाता को पुनः जैविक खेती को अपनाना होना. जैविक खेती से मानव स्वास्थ को बेहतर रखने के साथ-साथ अपनी मिट्टी की गुणवत्ता को बरकरार रख सकते है. 

मौके पर रविदास बाबा एफ पी ओ, डुमरांव फार्मर प्रोड्यूसर इत्यादि द्वारा मौके पर ही जैविक उत्पाद बिक्री स्टाल लगाया गया था, जिस पर अनेक कृषक जैविक उत्पाद की ओर आकर्षित होकर जमकर खरीदारी की। जैविक मेले में किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया था, जिसे किसानों ने काफी सराहा. उनके मन मे जैविक खेती की अवधारणा सकारात्मक सोच में बदल गई. मौके पर सहायक निदेशक वसुंधरा, संजुलता,शेखर किशोर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार, रबी भूषण प्रसाद, उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, विकास कुमार राय,चंदन कुमार सिंह सहित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं  कर्मी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.















Post a Comment

0 Comments