बीजेपी का मिशन 2024 शुरु, बदले गए जिलाध्यक्ष, अब भोला सिंह को कमान ..

संगठन की मजबूती का कार्य सबसे पहले किया जा रहा है. इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देश पर कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल गए हैं, जिसमें बक्सर जिलाध्यक्ष का पदभार अब माधुरी कुंवर की जगह पर भटवालिया निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को दिया गया है. 






- जमीनी नेता माने जाते हैं भटवालिया निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ भोला
- प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देश पर दी गई पार्टी की कमान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरु कर दी है. जिसके तहत संगठन की मजबूती का कार्य सबसे पहले किया जा रहा है. इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देश पर कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल गए हैं, जिसमें बक्सर जिलाध्यक्ष का पदभार अब माधुरी कुंवर की जगह पर भटवालिया निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को दिया गया है. विजय कुमार सिंह को जमीनी नेता माना जाता है. ऐसे में भाजपा को यह उम्मीद है कि पार्टी को बूथ स्तर पर भी मजबूत बनाने में वह अपना योगदान जरूर देंगे संभवत: इसी लिहाज से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है
नए जिलाध्यक्ष की घोषणा गुरुवार सुबह जारी एक पत्र में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई है. जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे भटवालिया पहुंचे जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष भोला सिंह को बधाई दी. 

















Post a Comment

0 Comments