नमाज अता कर माह-ए-रमजान को कहा अलविदा, ईद कल ..

कहा कि यह बेहद प्रसन्नता और कौमी एकता की मिसाल पेश करने वाली बात है कि कल परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को हिंदू भाइयों के द्वारा ईद की नमाज को देखते हुए सुबह 10:30 बजे कर दिया गया है. कौमी एकता की यह मिसाल हमेशा कायम रहेगी ऐसा हमें भरोसा है.





- ईद के मद्देनजर परशुराम जयंती शोभायात्रा का समय बदला
- अलग-अलग समय पर विभिन्न मस्जिदों में अता की जाएगी नमाज़

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : रमजान के आखिरी जुम्मे को जिले के विभिन्न मस्जिद व इबादतगाहों में अलविदा की नमाज अता की गई. मदरसा दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम के सेक्रेटरी डॉक्टर निसार अहमद तथा जामा मस्जिद के सचिव ने जिले वासियों को ईद- उल- फितर की कामनाएं दी. साथ ही यह कहा कि यह बेहद प्रसन्नता और कौमी एकता की मिसाल पेश करने वाली बात है कि कल परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को हिंदू भाइयों के द्वारा ईद की नमाज को देखते हुए सुबह 10:30 बजे कर दिया गया है. कौमी एकता की यह मिसाल हमेशा कायम रहेगी ऐसा हमें भरोसा है.

कल पूरे देश के साथ-साथ बक्सर में ईद मनाई जाएगी. जिले के सभी मस्जिदों में नमाज की समय सारणी इस प्रकार है.

1.बड़ी मस्जिदo  8.45
2.कचहरी  मस्जिद  8.151
3.मुसाफिर गंज  7.45
4.गजाधर गंज  8.00
5.मस्जिद गुलाम हुसैन शाह 
   सोमेश्वर स्थान चरित्रवन  7.30
6. कर्बला मस्जिद  सेंट्रल जेल 7.45
7. शाही मस्जिद सराय फाटक 7.45
8. नूरी मस्जिद  सोहनी पट्टी  8.15
9 .जुल्फजल मस्जिद खलासी मुहल्ला 9.00
10. रेहलवाली मस्जिद नई बाजार 8.00
11. मस्जिद नालबन्द टोली 8.00
12.  मस्जिद सिविल लाइन 8.30
13. मस्जिद दर्जी मुहल्ला 7.30
14. मदीना मस्जिद खलासी मुहल्ला 7.30
15. दूध पोखरी कब्रिस्तान,कोइरपुरवा 8.00









Post a Comment

0 Comments