अचानक बजेगा मोबाइल अलार्म, घबराएं नहीं – सरकार का है बड़ा टेस्ट ..

पहल का उद्देश्य भविष्य में भूकंप, बाढ़ या अन्य आपदाओं के समय लोगों तक समय रहते चेतावनी पहुंचाना है. इस टेस्ट के जरिए यह जांचा जा रहा है कि आपातकालीन संदेश कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचता है.






                               


  • 2 मई को आ सकता है इमरजेंसी अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • भूकंप-बाढ़ जैसी आपदाओं से पहले चेतावनी देने की तैयारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 2 मई को लोगों के मोबाइल पर अचानक तेज आवाज या वाइब्रेशन के साथ इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आ सकता है. यह मैसेज सामान्य SMS से अलग दिखाई देगा, जिससे कई लोग घबरा सकते हैं, लेकिन यह किसी खतरे का संकेत नहीं है बल्कि एक परीक्षण है.

आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी इस पहल का उद्देश्य भविष्य में भूकंप, बाढ़ या अन्य आपदाओं के समय लोगों तक समय रहते चेतावनी पहुंचाना है. इस टेस्ट के जरिए यह जांचा जा रहा है कि आपातकालीन संदेश कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचता है.

अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस अलर्ट को देखकर डरने की जरूरत नहीं है. कुछ मोबाइल फोन में यह अलर्ट तेज सायरन जैसी आवाज के साथ आएगा, जबकि कुछ में वाइब्रेशन के जरिए सूचना मिलेगी.

लोगों से अपील की गई है कि 2 मई को अगर ऐसा कोई संदेश मिले तो अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराएं. यह पूरी तरह से एक मॉक ड्रिल है, जिसका उद्देश्य आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि इस तरह के सिस्टम से भविष्य में जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी. “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” के संदेश के साथ विभाग ने लोगों से सहयोग और जागरूकता बनाए रखने की अपील की है.














Post a Comment

0 Comments