मजदूरों के साथ एक पैदल मार्च निकाला गया. “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ निकला यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा तक पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
- माला-अंगवस्त्र, मिठाई और आरती से मजदूरों का हुआ सम्मान
- भगत सिंह प्रतिमा तक निकला मार्च, एकता के नारों से गूंजा शहर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जमुना चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी ने मजदूरों के नाम पर चौक और विश्रामालय बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया. जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में मजदूरों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. साथ ही मजदूरों की आरती उतार कर उन्हें भगवान का स्वरूप मानते हुए अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया.
सम्मान के बाद मजदूरों के साथ एक पैदल मार्च निकाला गया. “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ निकला यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा तक पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने मजदूरों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जमुना चौक का नाम बदलकर “मजदूर चौक” रखा जाए और मजदूरों के विश्राम के लिए एक स्थायी विश्रामालय का निर्माण सरकार कराए. उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज मजदूरों के बल पर बिहार में बदलाव लाने और देश को सशक्त बनाने का कार्य करेगी.
कार्यक्रम में धनजी पांडे, आशा देवी, अजीत सम्राट, अनुराग, हर्षवर्धन, विजय पाठक, विष्णु दत्त तिवारी, डॉक्टर जयशंकर सिंह, विजय आनंद वर्मा, बनारसी बिहारी, राजीव शर्मा, नीरज सिंह, आनंद मिश्रा, प्रभात कुमार, दीपक राय, प्रेम राय, अमरेंद्र मिश्रा, सुभाष पासवान, राय सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे.






.png)













0 Comments