वीडियो : मजदूरों को मिला सम्मान, भगवान का स्वरूप मानकर उतारी गई आरती, बेहतरी की मांग ..

उन्होंने श्रमिकों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई तथा श्रमिकों को पुष्पमाला और अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया. इसके पूर्व शंखध्वनि के बीच मंत्रोच्चार के साथ मजदूर की आरती उतारी गई तथा उन्हें भगवान का स्वरूप बताते हुए तिलक लगाया गया. 






                               


- चौसा में आयोजित किया गया था सम्मान समारोह
- डॉ मनोज कुमार यादव ने किया था आयोजन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : "मैं मजदूरी करके यहां तक पहुंचा हूं. ऐसे में मैं यह चाहता हूं कि सांसद, मंत्री विधायकों को जो भी भत्ता आदि मिलता है, उसमें से काटकर मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए." यह कहना है पूर्व जिला परिषद सदस्य,  चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तथा चौसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अधिवक्ता डॉ मनोज कुमार यादव का. 

मजदूर दिवस के मौके पर उन्होंने चौसा में सम्मान समारोह का आयोजन किया, जहां उन्होंने श्रमिकों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई तथा श्रमिकों को पुष्पमाला और अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया. इसके पूर्व शंखध्वनि के बीच मंत्रोच्चार के साथ मजदूर की आरती उतारी गई तथा उन्हें भगवान का स्वरूप बताते हुए तिलक लगाया गया. 

उन्होंने कहा कि आज के समय मे जिस तरह से मशीनीकरण हो रहा है उसे मजदूरों को मजदूरी मिलने मुश्किल हो गई है. उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कितना भी मशीनीकरण हो जाए बिना मजदूर के कार्य नहीं होने वाला. सरकार को यह बात समझनी होगी.

अपने संबोधन में डॉ यादव ने कहा कि चुनाव के समय मजदूरों के खाते में 5000 रुपये डाल दिए जाते हैं, लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को 60 वर्ष के उपरांत पेंशन मिलना चाहिए. सरकार अभी उन्हें केवल 1100 रुपये दे रही है. मजदूरों को कम से कम 2500 रूपये मिलने चाहिए तथा उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए भी इंतजाम सरकार की तरफ से होना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है ऐसे में मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए सरकार कम से कम डेढ़ लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी करें. वह चाहते हैं कि मजदूरों को समाज में उनकी असली भागीदारी मिले. उन्होंने बिहार की सरकार तथा भारत के प्रधानमंत्री मजदूरों के हिसाब से उनकी बेहतरी के लिए रोडमैप बनाया जाए.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments