विश्व शांति की कामना के साथ संपन्न हुआ सनातन संस्कृति समागम, राजधानी में दिखा सिद्धाश्रम का नजारा ..

उत्तर और दक्षिण भारत के 500 से अधिक विद्वान पंडितों ने प्रतिदिन विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन यज्ञ करके भारत के यशस्वी होने और विश्व में शांति के साथ-साथ भारत विश्व गुरु बने इस हेतु यज्ञ किया गया.






- 500 विद्वानों ने संपन्न कराया महायज्ञ
- समापन कार्यक्रम में पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में दिल्ली के छतरपुर मंदिर परिसर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम विश्व शांति तथा भारत को जगतगुरु बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ. आयोजन के दौरान देश की राजधानी में भी सिद्धाश्रम का नजारा दिखा.




कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बक्सर से लोगों के अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए. दरअसल,  बक्सर में नवंबर 2022 में आयोजित सनातन संस्कृति समागम के तर्ज पर छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर दिल्ली में पांच दिवसीय विश्व गुरु भारत धर्म यज्ञ एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन हुआ था. इसका समापन सोमवार को हुआ. इसमें उत्तर और दक्षिण भारत के 500 से अधिक विद्वान पंडितों ने प्रतिदिन विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन यज्ञ करके भारत के यशस्वी होने और विश्व में शांति के साथ-साथ भारत विश्व गुरु बने इस हेतु यज्ञ किया गया.

समागम के अंतिम दिन पदम विभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन हुआ. बक्सर से पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह, मृत्युंजय सिंह, नवीन राय,  अभिनंदन सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता विजय पांडेय, व्यवसायी अनुराग पांडेय, अरुण मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर मिश्र आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता अर्जित शाश्वत व अविरल शाश्वत का भी विशेष योगदान रहा.














Post a Comment

0 Comments