रेल हादसे में मददगार लोगों को डीएम ने किया सम्मानित ..

अब दोनों अनुमंडल स्तर पर भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मियों को सम्मान दिया जाएगा.






- समाहरणालय सभागार में हुआ था सम्मान समारोह का आयोजन
- दोनों अनुमंडल के स्तर पर भी आयोजित होगा सम्मान समारोह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अंशुल अग्रवाल के द्वारा रघुनाथपुर में हुए ट्रेन हादसें में फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

जिला पदाधिकारी ने कहा की रेल हादसा बहुत ही भयावह था लेकिन स्थानीय लोगों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ पुलिसकर्मियों एवं प्रशासन के कर्मियों के द्वारा लोगों को काफी सहायता पहुंचाई गई, जिससे कि जान माल का कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ. ऐसे मददगार लोगों को प्रशासन के द्वारा सम्मानित करने की योजना बनाई गई है. पहले चरण में आज समाहरणालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अब दोनों अनुमंडल स्तर पर भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मियों को सम्मान दिया जाएगा.

जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले विभिन्न डॉक्टर/स्वास्थ्य कर्मी/एनडीआरएफ/एसडीआरएफ/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे जिनमें  डॉ0 प्रेम रंजन ब्रह्मपुर, डॉ0 सनी कश्यप बगेन गोला ब्रह्मपुर, कुमार प्रियदर्शी ब्रह्मपुर, ममता यादव जीएनएम ब्रह्मपुर, सुनीता कुमारी जीएनएम ब्रह्मपुर, अमित रंजन जीएनएम ब्रह्मपुर, पंकज व्यास जीएनएम ब्रह्मपुर, अरविन्द गुप्ता, शिवजी राम, सत्येन्द्र कुमार, कुमार नीलू निरीक्षक एसडीआरएफ, नागेन्द्र कुमार गौतम हेड कान्सटेबल एसडीआरएफ, नीक्कू कुमार सिंह सिपाही एसडीआरएफ, अंकिता कुमारी अंचलाधिकारी डुमराँव, अजीत कुमार सिंह अंचलाधिकारी नावानगर, ऋषि कुमार रौनक महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, कौशल कुमार अंचलाधिकारी चक्की, शशिकान्त शर्मा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रंजीत कुमार थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर, दिनेश कुमार मालाकार थानाध्यक्ष डुमराँव, मुकेश कुमार ओ0पी0 प्रभारी नया भोजपुर, नवीन कुमार थानाध्यक्ष बगेनगोला, रविकान्त प्रसाद थानाध्यक्ष मुरार, अभय कुमार सिंह थानाध्यक्ष कोरानसराय, नितिश कुमार थानाध्यक्ष कृष्णाब्रह्म, संजय कुमार सिंह ओ0पी0 प्रभारी चक्की, अमन कुमार मिश्रा परिचारी उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार रजक उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार र0अ0नि0 द्वितीय पुलिस केन्द्र बक्सर, विक्की कुमार चन्द्रवंशी र0अ0नि0 प्रथम पुलिस केन्द्र, रवि कुमार पुअ0नि0 ब्रह्मपुर थाना, गंगादयाल ओझा पुअ0नि0 ब्रह्मपुर थाना, विनय कुमार सिंह पुअ0नि0 ब्रह्मपुर थाना, अभिषेक कुमार पाण्डेय पु0अ0नि0 ब्रह्मपुर थाना, हरेन्द्र सिंह स0अ0नि0 ब्रह्मपुर थाना, मनीष कुमार पु0अ0नि0 कोरानसराय थाना, कृष्ण कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय नारायण ओझा (चालक) ब्रह्मपुर थाना, विनोद कुमार समादेष्टा, अनिल कुमार अग्निक, किशोर रजक अग्निक, सोनू कुमार अग्निक, शारदा कुमार अग्निक, चंदन कुमार अग्निक, सतीश कुमार अग्निक को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

जिला पदाधिकारी ने आपदा की इस घड़ी में सहयोग करने वाले स्थानीय जनता, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों, भोजपुर एवं रोहतास जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया.

अनुमंडल स्तर पर 15 अक्टूबर 2023 को अनुमंडल डुमरांव में एवं 16 अक्टूबर 2023 को बक्सर अनुमंडल में भी फर्स्ट रिस्पांड व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, डीपीएम बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित डॉक्टर, संबंधित थानाध्यक्ष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे.






Post a Comment

0 Comments