वीडियो : जदयू नेताओं ने किया महात्मा गांधी को नमन ..

विकृत लोग महात्मा गांधी का दुष्प्रचार कर रहे हैं. ऐसे लोगों से भी यह आग्रह है कि वह महात्मा गांधी को समझें और उनके विचारों को आत्मसात करें. क्योंकि महात्मा गांधी को न सिर्फ देश बल्कि पूरा विश्व मानता है और पूरे विश्व में भारत की पहचान भी महात्मा गांधी से ही है.

 






- कहा - महात्मा गांधी मनुष्य नहीं बल्कि एक विचारधारा
- पूरे विश्व में भारत की पहचान हैं महात्मा गांधी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड की जिला शाखा के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के बाद अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बापू को नमन किया. 

मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एक मनुष्य नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा थे. आज कई विकृत लोग महात्मा गांधी का दुष्प्रचार कर रहे हैं. ऐसे लोगों से भी यह आग्रह है कि वह महात्मा गांधी को समझें और उनके विचारों को आत्मसात करें. क्योंकि महात्मा गांधी को न सिर्फ देश बल्कि पूरा विश्व मानता है और पूरे विश्व में भारत की पहचान भी महात्मा गांधी से ही है.

मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ ह्रींगमणि, रवि राज, आजाद सिंह राठौर, संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, विमलेंद्र कुमार बब्लू, अनिरूद्ध तिवारी, रविकान्त कुशवाहा,प्रकाश गुप्ता रवि राज, मोहन चौधरी, ब्रजेश यादव, ध्रुप प्रसाद, राधेश्याम यादव,टूना राम, राजेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र ठाकुर सिंह समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वीडियो : 







Post a Comment

0 Comments