वीडियो : भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन ..

मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं को और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की.






- नवरात्रि के नौवे दिन आयोजित हुआ कार्यक्रम
- पांव धोकर चुनरी ओढ़ाकर शक्ति को किया नमन

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने विधि-विधान से नौ कन्याओं का पूजन किया और पांच छूकर उन्हें तिलक लगाया. सभी नौ कन्याओं को चुनरी बांधी गई और भोजन कराया गया. इसके बाद उन्होंने नवरात्रि व्रत का पारण भी किया. उन्होंने बताया किसके साथ ही विजयादशमी पर्व शुरू हो गया. उन्होंने देश प्रदेश और जिले वासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

नगर अध्यक्ष ने कहा कि कन्या पूजन सनातन धर्म की मातृ शक्ति का सम्मान करने की एक परंपरा का प्रतीक है. इससे बेटियों में सनातन धर्म की आस्था का पता चलता है. 

महिला नगर अध्यक्ष ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं को और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की. इस दौरान पहुंची अन्य कन्याओं को भी इस श्रद्धा भाव से भोजन कराया गया और विदाई दी गई. 

महिला नगर अध्यक्ष ने कहा की मातृ शक्ति की अराधना हमारे देश की संस्कृति है इसलिए नवरात्र के नौवे दिन कन्या पूजन का विधान है.

वीडियो : 





Post a Comment

0 Comments