प्रदीप दूबे और विंध्याचल पाठक को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी ..

लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश भाजपा ने विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक व प्रभारी के पदों पर मनोनीत किया गया है. इस क्रम में जिले के दो वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है.







- प्रदीप दूबे को लोक संरक्षण अभियान की जिम्मेदारी, 
- स्वच्छता अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक बने विंध्यांचल पाठक

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश भाजपा ने विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक व प्रभारी के पदों पर मनोनीत किया गया है. इस क्रम में जिले के दो वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है. प्रदीप दूबे को जहां लोक संरक्षण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं विंध्याचल पाठक को स्वच्छता अभियान का विभाग संयोजक बनाया गया है. भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है.

सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे भाजपा के वरीय कार्यकर्ता प्रदीप दूबे को दूसरी बार राष्ट्रीय लोक संरक्षण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्रदीप दूबे जहां बक्सर सदर विधान सभा से भाजपा के टिकट पर पूर्व में प्रत्याशी भी रह चुके हैं. इसके साथ ही प्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है. वर्तमान में वह व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं. वही पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं. उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल कायम हो गया है. 


विध्याचल पाठक बने स्वच्छता अभियान विभाग के संयोजक : 

इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे विंध्याचल पाठक को प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी देते हुए स्वच्छता अभियान विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया है.

विंध्याचल पाठक पूर्व में भाजपा पटना महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री, भाजपा कीड़ा मंच के प्रदेश मंत्री, कला एवं सांस्कृतिक मंच के भाजपा उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के दायित्व का अभी तक निर्वहन कर चुके है. साथ ही वे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने के काम में भी जुटे हैं. दोनों नेताओं को शुभकामना देने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, मिठाई सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा भोला सिंह, जिला महामंत्री पूनम रविदास, लोकसभा प्रभारी राजवंश सिंह, सुशील राय, सौरभ तिवारी, शीला त्रिवेदी, सुनील राम, सुनील सिंह, मृत्युंजय सिंह, दीपक यादव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रियरजन चौबे समेत अन्य शामिल रहे.






Post a Comment

0 Comments