डॉ अनुराग श्रीवास्तव बने भाजपा युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ..

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करते हुए कालेज उपाध्यक्ष, नगर सहमंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक रहे अनुराग के कार्यकाल में विद्यार्थी परिषद ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पांचों पैनल पर चुनाव जीत कर भगवा परचम लहराया. 






- मनोनयन पर बधाइयों का लगा तांता 
- लंबा रहा है अनुराग श्रीवास्तव का राजनैतिक सफर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश की कार्यकारणी की घोषणा  भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के द्वारा की गई जिसमें डॉ अनुराग श्रीवास्तव को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का पद दिया गया.

छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करते हुए कालेज उपाध्यक्ष, नगर सहमंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक रहे अनुराग के कार्यकाल में विद्यार्थी परिषद ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पांचों पैनल पर चुनाव जीत कर भगवा परचम लहराया. 

डॉ अनुराग श्रीवास्तव नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक प्रतिनिधि सह NYV चयन समिति के सदस्य रहे है. इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पधाधिकारी भी रहे थे. वह वर्तमान में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक है.

अनुराग के मनोनयन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि अनुराग श्रीवास्तव के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन व युवा साथियों को मिलेगा। जिले से युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर अन्य कार्यकर्ता भी मनोनित हुए हैं.

उधर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने भी अनुराग श्रीवास्तव के मनोनयन पर बधाई दी है. बधाई देने वाले अन्य लोगों में राजवंश सिंह, शेषनाथ पाठक, विमलेश सिंह, अभिषेक पाठक, राहुल दूबे, प्रदीप मिश्र, प्रतीक सिंह, अरविंद पासवान, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अम्पू राय, अर्जुन सिंह, शिव शम्भू पांडेय, अंजय चौबे, रोहित मिश्र, बलिराम केशरी, निक्कू ओझा, विकास राय, नवीन तिवारी, सुनील सिंह सैकड़ों लोग शामिल रहे.






Post a Comment

0 Comments