नए साल में चौसा में होंगे कई विकास कार्य, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण ..

आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल का मैदान का विकास, बहादुरपुर महादेव घाट पर सामुदायिक भवन सह मैरेज हॉल सह धर्मशाला निर्माण, महादेवा घाट पर पार्क निर्माण, चौसा श्मशान घाट पर शेड का निर्माण एवं चौसा गोला, महादेवा घाट एवं श्मशान घाट पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी. 





- चौसा थर्मल पावर प्लांट के प्रभावित किसानों और प्रशासन की हुई बैठक
- खेल मैदान गंगा घाट समेत तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की योजना

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नए साल में आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल का मैदान का विकास, बहादुरपुर महादेव घाट पर सामुदायिक भवन सह मैरेज हॉल सह धर्मशाला निर्माण, महादेवा घाट पर पार्क निर्माण, चौसा श्मशान घाट पर शेड का निर्माण एवं चौसा गोला, महादेवा घाट एवं श्मशान घाट पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी. यह जानकारी चौसा थर्मल पावर प्लांट के हितबद्ध किसानों के साथ मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान दी गई. 

बैठक में यह बताया गया कि अंचलाधिकारी चौसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं अभियंता एसटीपीएल के द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण किया गया. तत्पश्चात मंगलवार को ही बैठक में जिला प्रशासन के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्य योजना के लिए प्राक्कलन/डीपीआर एक सप्ताह के अंदर तैयार कर उपलब्ध कराया जाए.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा जानकारी दी गई कि चौसा प्रखंड अंतर्गत शिक्षा विभाग से विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्था यथा कुर्सी, बेंच, डेस्क, टेबल, पंखा, बिजली, समरसेबल, कंप्यूटर इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु सूची प्राप्त हुई है. किसान प्रतिनिधियों द्वारा उच्च विद्यालय बनारपुर, मध्य विद्यालय बनारपुर, बालक मध्य विद्यालय चौसा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अखौरीपुर गोला, प्राथमिक विद्यालय कनक नारायणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी, प्राथमिक विद्यालय ढूढनी, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरवा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पवनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पवनी, बालिका उच्च विद्यालय चौसा, प्राथमिक मध्य विद्यालय धर्मागतपुर, मध्य विद्यालय खिलाफतपुर एवं मध्य विद्यालय न्यायीपुर में आवश्यक उपरोक्त व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सुझाव दिया गया.










Post a Comment

0 Comments