20 पुलिसकर्मियों का हुआ नव पदस्थापन, कई थानाध्यक्ष और अंचल निरीक्षक भी बदले ..

20 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर जिले के विभिन्न अंचलों में अंचल निरीक्षक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित थानों में नव पदस्थापित किया गया है. नव पदस्थापन साइबर, यातायात थाने से लेकर विभिन्न थानों और डीआइयू में भी किया गया है.






- गृह विभाग के निर्देश के आलोक में एसपी ने किया स्थानांतरण
- विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के दिए गए निर्देश

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : प्रदेश की सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा के निर्देश पर एसपी मनीष कुमार के द्वारा जिले के 20 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर जिले के विभिन्न अंचलों में अंचल निरीक्षक, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित थानों में नव पदस्थापित किया गया है. नव पदस्थापन साइबर, यातायात थाने से लेकर विभिन्न थानों और डीआइयू में भी किया गया है.

नवपदस्थापित हुए पुलिसकर्मियों में पुलिस निरीक्षक श्रीनाथ कुमार को पुलिस केंद्र बक्सर से विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय बक्सर, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बक्सर से अंचल निरीक्षक सदर, पुलिस निरीक्षक शशिकांत शर्मा को अंचल निरीक्षक डुमरांव, पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पाल शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को सिमरी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर, पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार को विधि व्यवस्था पुलिस निरीक्षक पुलिस केंद्र बक्सर, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी त्वरित विचारण शाखा पुलिस कार्यालय बक्सर, पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक सौरव कुमार को साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक राम रतन पंडित को साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिन्हा को डीसीआरबी शाखा (क्राइम इंडिया निर्माण), पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को डीआईयू शाखा, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मंगलेश कुमार मधुकर को डीआईयू शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को डेरा ओपी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक परवेज आलम खान को डेरा ओपी, पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव को राजपुर थाना और पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बिहारी पासवान को यातायात थाने की नई जिम्मेदारी मिली है.





















Post a Comment

0 Comments