वीडियो : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा हुई तैयार, कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ..

सुकन्या योजना से बुढ़ापे तक विधवा पेंशन तक की दर्जनों योजनाएं भी चल रही है. भारत में अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक महिलाओं की मजबूती दिखाई दे रही है. आज यही कारण है की अब भारत महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है.







- भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति बैठक का हुआ आयोजन
- मौके पर मौजूद रही प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक निजी मैरेज हॉल में महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया. मौके से ही से गांव चलो अभियान की भी शुरुआत की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह का आगमन हुआ. मौके पर शोभा सिंह द्वारा महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्यों को पीएम मोदी के द्वारा किए गए जनोपयोगी कार्यों की विधिवत जानकारी दी गई. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि महान महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, भगवान श्रीराम के श्री चरणों से स्पंदित पवित्र भूमि और मां गंगा के जल से पवित्र व पुष्पित-पल्लवित इस एतिहासिक भोजपुरी भूमि बक्सर को सर्वप्रथम हमारा सहृदय नमन और प्रणाम समर्पित है. उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के परम पुरुषार्थवान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, हर घर नल, राशन, आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया. 


स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दिए गए हैं. खेती से जुड़ी हुए हमारी माता-बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें जीवन में विकास का नया आयाम दिया जा रहा है. आज प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षा बजट पर 6.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही बच्चियों के जन्म लेने के समय से सुकन्या योजना से बुढ़ापे तक विधवा पेंशन तक की दर्जनों योजनाएं भी चल रही है. भारत में अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक महिलाओं की मजबूती दिखाई दे रही है. आज यही कारण है की अब भारत महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है. सबसे बड़ा उपहार तो हम महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी यह दिया कि लोकसभा राज्यसभा जैसे उच्च सदनों के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सीट तय कर दिया गया, जिससे आने वाले समय में हम महिलाओं के हाथ में देश के कानून और योजनाओं के निर्माण एवं बदलाव की शक्ति आ जाएगी.

बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि बक्सर जिला महिला मोर्चा समाज को जगाने एवं एकजुट करने में अपना योगदान दे रही है.  यहां की महिलाओं का राष्ट्रवाद और सनातनवाद को मजबूत करने में बहुत अहम भूमिका है. आज की महिलाएं मेहनती और स्वंय सहायता समूह से जुड़ कर काम कर रही हैं. 

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना कुशवाहा, नगर अध्यक्ष कंचन देवी, शिव नारायण, युवा मोर्चा के अमित पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, बबलू तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए.


कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिवेदी ने किया. उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम महिलाओं को अनेक प्रकार की सहायता दे रखी है. जिससे जीवन जीने में हम महिलाओं को बहुत सहूलियत भी मिल रही है. यही कारण है की प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार फिर से बनाने में बक्सर जिला महिला शक्ति फिर से तैयार है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह, नगर अध्यक्ष कंचन देवी, उपाध्यक्ष दीपावली विश्वास, संजू देवी, महामंत्री पूनम यादव, महामंत्री रीता शर्मा, मंत्री सुनीता देवी ने भाग लिया.
 

आज गांव चलो अभियान की शुरुआत भी की गई. सबसे प्रमुख बात यह रही की बक्सर की मिट्टी के जिन बेटियों अर्पिता कुमारी, खुशी कुमारी, सृष्टि कुमारी व अमृता सौरव को मार्शल आर्ट, वुशू व कबड्डी व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल मिलने पर उन सभी को एवं सम्मानित माताओं श्रीमती रिंकू चौबे,आभा प्रिया और अनीता उपाध्याय को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया.

वीडियो : 





















Post a Comment

0 Comments