नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नारी सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम : शीला त्रिवेदी

सराहना करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने कहा कि मोदी सरकार नारी शक्ति के लिए समर्पित है. मोदी  सरकार की योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति है, जिसमें महिलाओं को समाजिक, आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है. 










- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
- महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने कहा - नारियों को मिला है अत्यधिक सम्मान


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जीविका बहनों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना. बक्सर मंडल अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कंचन जी, जिला अध्यक्ष भोला सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, कविता जी, मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सहित सैकड़ों महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाग लिया. जीविका की सीएमओ को सम्मानित किया गया.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने कहा कि मोदी सरकार नारी शक्ति के लिए समर्पित है. मोदी  सरकार की योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति है, जिसमें महिलाओं को समाजिक, आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है. प्रधानमंत्री के संबोधन को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी की पदाधिकारियों ने बताया कि बक्सर के हर मंडल में इस कार्यकर्म को आयोजित किया जिसमें हजारों की संख्या में जीविका दीदीयों ने माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष कंचन देवी ने किया.










Post a Comment

0 Comments