वीडियो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान ..

प्रधानमंत्री ने ऐसा कर दिखाया, जिससे कि महिलाओं के सम्मान में और भी बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके हक और सुरक्षा विषय पर प्रकाश जिससे यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम बन गया.

 









  • - भाजपा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • - शामिल हुई महिला मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बक्सर नगर के पीपरपांती रोड में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिमांशु चतुर्वेदी, पूनम रविदास और गोविंद जायसवाल मौजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है वह आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया था. उन्होंने बताया कि कभी लोग कहा करते थे कि महिला आरक्षण की बात केवल कागजी बात है लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा कर दिखाया, जिससे कि महिलाओं के सम्मान में और भी बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके हक और सुरक्षा विषय पर प्रकाश जिससे यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम बन गया.

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री किरण जायसवाल, मंत्री मुन्नी देवी, उपाध्यक्ष तारा मुनि देवी, मंत्री मीना देवी, मंत्री रेखा वर्मा, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की उषा देवी, लखमुनिया देवी, रंभा पटेल, अवध बिहारी मिश्र, बसंत कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेता अजय वर्मा थे.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments