वीडियो : सम्राट अशोक की जयंती पर दिखी कुशवाहा समाज की चट्टानी एकता ..

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंचकर एक विचार गोष्ठी में तब्दील हो गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु कुशवाहा ने की. चुनाव के दौरान कुशवाहा समाज ने इस कार्यक्रम के बहाने अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित की.








- निकाली गई भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

- -भगवान बुद्ध व चंद्रगुप्त मौर्य  का रूप धरे कलाकार भी मे आये नज़र

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मौर्य समाज के लोगों ने कुशवाहा महासंघ के बैनर तले चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2328 वीं जयंती पर मंगलवार को चैत्र शुक्ल अष्टमी की तिथि पर नगर के पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध प्रतिमा के समीप से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंचकर एक विचार गोष्ठी में तब्दील हो गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु कुशवाहा ने की. चुनाव के दौरान कुशवाहा समाज ने इस कार्यक्रम के बहाने अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित की.

अभिमन्यु कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक की ऐतिहासिक जीवन गाथा को जीवंत बनाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी भी भारत के सम्राट अशोक के त्याग और समर्पण की गाथा को जान सके. उन्होंने कहा कि आज सरकार व प्रशासन सम्राट अशोक को भूल चुकी है. ऐसे में उन्हें याद दिलाने के लिए कार्यक्रम आवश्यक था. यह पूछे जाने पर कि चुनाव में कुशवाहा समाज किस तरफ है? उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज अपने आन-बान और शान के साथ है किसी के साथ नहीं.

विशाल जुलूस एवं शोभायात्रा में आगे सम्राट अशोक की तस्वीर लगी हुई थी, ठीक उसके पीछे रथ पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ भंते लोग सवार थे. उसके पीछे और चार रथ, घोड़े, दर्जनों कार-जीप व हजारों की संख्या में बाइक सवार व पैदल लोग हाथ में झंडे लेकर चल रहे थे. शोभायात्रा सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां से ज्योति प्रकाश चौक, मॉडल थाना, पीपरपांती रोड, अस्पताल रोड, मेन रोड, यमुना चौक से पुनः मॉडल थाना चौक, कॉलेज गेट, जेल पइन रोड होते हुए पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई.

बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के अधिकांश भूभाग पर था. चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं.  वह महिलाओं का सम्मान करने के लिए भी जाने-जाते हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रामचीज सिंह कुशवाहा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं विनोद मौर्य ने सभी को प्रसाद खिलाया, साथ ही उपाध्यक्ष मनु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, सचिव शिवजी कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य जेपी कुशवाहा, विद्यासागर सिंह, दीपक मौर्य, संदीप कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, वार्ड पार्षद हिटलर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, दयाशंकर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा (जिला पार्षद ), अभिषेक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, नील कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments