नियमित बहाली तथा सरकारी सेवक घोषित करने जैसी मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ..

17 सूत्री मांगों एवं स्थानीय कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया.




..



हमारा पता : पाहवा होंडा, सत्यदेवगंज के समीप, बैंक ऑफ इंडिया के सामने, कॉल करें : 9661141141


  • -बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा रखी गई 17 सूत्री मांगे
  • सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य सामान्य परिषद के निर्णय पर 17 सूत्री मांगों एवं स्थानीय कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया.

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि ओपीएस लागू किया जाए, आठवां वेतन आयोग का गठन करना होगा, ठेका संविदा, आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त कर नियमित बहाली करना, सेवा संवर्ग नियमावली को लागू करना, एनएचएम कर्मियों का एफआरएएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज का आदेश निरस्त करना, आशा एवं आशा फैसिलिटेर का साथ पूर्व में हुए समझौता को लागू करना, आशा, ममता, कुरियर को सरकारी सेवक घोषित करने समेत 17 सूत्री मांगों के साथ स्थानीय मुद्दों का मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा गया. स्थानीय समस्याओं के समाधान करने के लिए अनुरोध किया गया.

प्रदर्शन को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लालबाबू राम, मनोज कुमार, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गायत्री कुमारी, सुषमा कुमारी, विकास सिंह द्वारा संबोधित किया गया. मौके पर रेणु कुमारी, सुष्मिता कुमारी, कनिष्का कुमारी, ममता कुमारी, कुंती कुमारी, दिशा कुमारी, खुशबू कुमारी, मुन्नी कुमारी, बंटी कुमारी, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, अनुपम कुमारी, बबली कुमारी, रिंकी, संगीता कुमारी, राजू पाठक, कृष्ण कुमार, रतन कुमार समेत अनेक स्वास्थ्य कर्मी थे.







Post a Comment

0 Comments