पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रारंभ हुई पदयात्रा ..

उपस्थित देश के प्रतिष्ठित पर्यावरण प्रहरियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ. विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी अतिथि का स्वागत किया. विद्यालय प्रबंधन ने सभी यात्रियों के लिए शुभकामना संदेश प्रेषित किया. 


 



हमारा पता : पाहवा होंडा, सत्यदेवगंज के समीप, बैंक ऑफ इंडिया के सामने, कॉल करें : 9661141141



- धनसोई से बक्सर तक के लिए निकाली गई है पदयात्रा
- पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जाएगा सचेत

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पर्यावरण जागरूकता को लेकर धनसोई से बक्सर तक की पदयात्रा का आरंभ शनिवार को किया गया. धनसोई के बन्नी रोड स्थित संत जोसेफ विद्यालय से इसका आगाज हुआ, जहां उपस्थित देश के प्रतिष्ठित पर्यावरण प्रहरियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ. विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी अतिथि का स्वागत किया. विद्यालय प्रबंधन ने सभी यात्रियों के लिए शुभकामना संदेश प्रेषित किया. 

सभी यात्रियों के स्वागत समारोह के साथ  यात्रा प्रारंभ की. यात्रा प्रारंभ होने के बाद यह धनसोई थाने में थानाध्यक्ष के साथ पौधारोपण हुआ,  वहां के ग्रामीण जनसमूह के बीच यह यात्रा आगे बढ़ती हुई मध्य विद्यालय में गई जहां पौधारोपण के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम की संचालित हुआ एवं यात्रा आगे बढ़ती रही, निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम करते रहे, यात्रा का समापन 4 अगस्त रविवार को जिला मुख्यालय में होगा. यह पद यात्रा धनसोई से प्रारंभ होकर पुरुषोतमपुर, उनवास, इटाढ़ी होते हुए बक्सर पहुंचेगी. 

पदयात्रा में उपस्थित लोगों में डॉ धर्मेंद्र कुमार, संस्थापक पीपल नीम तुलसी अभियान, पटना, विपिन कुमार ,संयोजक आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार, डब्लू पाठक आई मास कंप्यूटर संस्थान, विवेक प्रजापति विवेक स्किल मिशन धनसोई, रवि रंजन, संत जेवियर स्कूल धनसोई, राहुल अली,  मुखिया प्रतिनिधि समहुता पंचायत, गोल्डी प्रसाद पत्रकार, बजरंगी लाल पत्रकार, रघुकुल तिलक कर्मी आत्मा बक्सर, संजय ठाकुर ,पूर्व बी डी सी, राकेश रंजन पाठक शिक्षक, रमेश चंद्र शिक्षक, राजीव रंजन कुमार शिक्षक, हरेंद्र कुमार शिक्षक, अभिषेक प्रताप सिंह पारस स्कूल, सुरेन्द्र कुमार सिंह शिक्षक नेता, धनंजय मिश्रा शिक्षक नेता, अनीता यादव शिक्षक नेता, शांतनु कुमार शिक्षक, डॉ मनीष कुमार शशि शिक्षक, रमाकांत राम प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर, टोडरमल प्रसाद शिक्षक, ब्रजेश कुमार सिंह शिक्षक, ऊषा मिश्रा शिक्षिका देवढीया, शब्बीर हाशमी धनसोई, अजय कुमार योगाचार्य, शालिग्राम पाल शिक्षक, छत्रधारी गंज नावानगर, उमेश कुमार गुप्ता तरु मित्र डुमरांव, सुरेंद्र प्रताप सिंह रसेन राजपुर, सरोज कुमार सिंह बिहार सेंट्रल स्कूल, निर्मल कुमार सिंह बक्सर पब्लिक स्कूल शामिल हैं. 

इस ऐतिहासिक पदयात्रा में उपस्थित सभी पदयात्रियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया. यात्रा में शामिल पदयात्रियों ने बताया कि तीन एवं चार अगस्त 2024 के बीच यह यात्रा गौरव गाथा लिखने जा रही है.




Post a Comment

0 Comments