प्रबुद्ध नागरिकों ने किया नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत ..

कहा कि जिस प्रकार से एक पौधा माली की देखरेख में विशालकाय पेड़ बन सबको छाया प्रदान करता है ठीक उसी प्रकार नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में शिक्षा विभाग भी तरक्की करेगा.

यहां क्लिक कर बने भाजपा सदस्य :https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/OW54NX







- पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा शिक्षकों ने किया सम्मानित
- अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की तरक्की की जताई उम्मीद

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर :  जिले में नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय का चौसा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ मनोज यादव के द्वारा जिले में स्वागत किया गया. उन्होंने पौधे का उपहार देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत किया और यह कहा कि जिस प्रकार से एक पौधा माली की देखरेख में विशालकाय पेड़ बन सबको छाया प्रदान करता है ठीक उसी प्रकार नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में शिक्षा विभाग भी तरक्की करेगा.

इसके अतिरिक्त बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बक्सर की ओर से शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार राय एवं जिला सचिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में तथा जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार, कथराई प्रभारी धनंजय कुमार, अनुमंडल सचिव लक्ष्मण सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष अमरनाथ पांडे, शिवजी सिंह प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण तिवारी , मनीष कुमार शशि की गरिमामयी उपस्थिति में बहुसंख्य शिक्षक साथियों द्वारा अंगवस्त्र, माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ द्वारा नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पाण्डेय सहित सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों काआदर सहित स्वागत एवं सम्मान किया गया.
             
इस स्वागत सम्मान के अवसर पर  सितामी कुमारी, जागृति मिश्रा, माधुरी पांडेय, गीता कुमारी, वंदना तिवारी, अरुण कुमार, चंदन कुमार, बलिराम कुमार, सत्य प्रकाश राय, कमल किशोर राय, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार,धर्मेन्द्र सिन्हा, मो शमीम, विनय कुमार राय, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार, रामाकांत कुमार, रामाकांत सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, संतोष विज्ञान, अभय सिंह अनिल दूबे, प्रकाश पाठक, रियाकत अली, फूलेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सतेन्द्र कुमार यादव, अश्विनी राय, संजय शर्मा, गोविन्द कुमार, काजल कुमार, सत्य प्रकाश वर्मा इत्यादि सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे.









Post a Comment

0 Comments