घटना के बाद जब परिवार स्थानीय थाने पहुंचा तो उन्हें महिला थाना भेज दिया गया. आरोप है कि वहां भी मामले को लेकर टालमटोल की गई. कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई.
![]() |
| थाना परिसर में बैठी पीड़िता की मां व एक अन्य महिला |
- पड़ोसी समेत तीन लोगों पर संगीन आरोप, न्याय के लिए थाने से लेकर महिला थाना तक भटकता रहा परिवार
- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां और युवती के बयान में विरोधाभास होने की बात कह रही पुलिस
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में बढ़ते अपराध के बीच नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने पड़ोसी समेत तीन लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस इस मामले को सामूहिक दुष्कर्म नहीं बल्कि दुष्कर्म के प्रयास का मामला बता रही है.
पीड़िता की मां के अनुसार वह किसी काम से अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और उसकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब परिवार स्थानीय थाने पहुंचा तो उन्हें महिला थाना भेज दिया गया. आरोप है कि वहां भी मामले को लेकर टालमटोल की गई. कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई.
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. राजपुर की चर्चित घटना के बाद सामने आए इस मामले ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.
उधर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि दुष्कर्म के प्रयास का प्रतीत होता है. उनके अनुसार युवती के बयान में कहा गया है कि पड़ोसी ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस का कहना है कि युवती और उसकी मां के बयान में विरोधाभास है.
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नामजद मुख्य आरोपी करीब 60 वर्ष का व्यक्ति है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.






.png)











0 Comments