कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और नए मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. खासकर निशांत कुमार और मिथिलेश तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
- निशांत कुमार और मिथिलेश तिवारी को मंत्री बनाए जाने पर जताई खुशी
- भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, दी शुभकामनाएं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार में एनडीए गठबंधन के नए मंत्रिमंडल गठन के बाद भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और नए मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. खासकर निशांत कुमार और मिथिलेश तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए मंत्रिमंडल में अनुभवी और जमीनी नेताओं को जगह मिलने से संगठन और सरकार दोनों मजबूत होंगे. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एनडीए नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए इसे विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई वितरण के साथ अपनी खुशी जाहिर की. कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि नए मंत्रियों से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता की उम्मीदों पर सरकार खरा उतरेगी.
इस दौरान गोपाल प्रसाद गुप्ता, अजय चंद लोदी, सोनू राय, विनोद पासवान, विशोखा चंद, हरेंद्र शर्मा, संत गोंड, बबन खरवार, ओमप्रकाश खरवार, भवर गोस्वामी, कन्हैया चौधरी, सुग्रीव राम, सुरेश भारती, शिव शंकर पासवान, विमलेश सिंह, अयोध्या प्रसाद केशरी, मिंटू हाशमी, ब्रजेश पासवान, संजय राय, संजय सिंह, विनोद सिंह, नथुनी प्रसाद खरवार, बिहारी पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.






.png)











0 Comments