जदयू के सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़े कई लोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा और उनके कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से जुड़ रहे हैं. यह कहना है जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का. 














- 

  • जदयू जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जनों लोग पार्टी से जुड़े
  • -जिलाध्यक्ष ने कहा नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित हैं सभी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा और उनके कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से जुड़ रहे हैं. यह कहना है जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में, बक्सर जिला कार्यालय में उनकी उपस्थिति में कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम के दौरान सभी नवागंतुकों का माला, गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. ब्रह्मपुर विधानसभा से हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कई दर्जन लोग शामिल हुए. इस सदस्यता अभियान में रजनीश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, केदार शाह, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार चौधरी, ओखा चौधरी, अरविंद चौधरी, गोलू तिवारी, हरेंद्र चौधरी, भगवान दयाल चौधरी, धनजी कुमार सिंह, रवि तिवारी, रमन सिंह, शक्ति शर्मा, रोहित पांडे, और रोहित दुबे जैसे कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की.

इस मौके पर जिला जदयू के प्रमुख नेता संजय कुमार सिंह, विश्वनाथ पासवान, आजाद सिंह राठौड़, विजय कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, बृजेश यादव और सुरेश चौहान, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष टुना राम भी उपस्थित थे. सभी नवसदस्यों को जदयू परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और उनका अभिनंदन किया गया.








Post a Comment

0 Comments