रेड क्रॉस की पहल से 30 लोगों को मिली राहत

बताया कि संस्था का यह कार्यक्रम नियमित रूप से चलता रहता है, और वे समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि आज के शिविर में 30 लोगों को कंबल वितरण किया गया.











                                           



- रेड क्रॉस ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कंबल
- शनिवार को आयोजित हुआ कंबल वितरण शिविर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बक्सर शाखा ने शनिवार को एक कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया. यह शिविर रेडक्रॉस के पॉलीक्लिनिक में आयोजित किया गया, जिसमें रेडक्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता जय तिवारी और अन्य रेड क्रॉस कर्मी मौजूद थे.

इस शिविर में तकरीबन 30 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए. रेडक्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था का यह कार्यक्रम नियमित रूप से चलता रहता है, और वे समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि आज के शिविर में 30 लोगों को कंबल वितरण किया गया.

अध्यक्ष ने आगे बताया कि रेड क्रॉस हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए तत्पर रहता है और इस तरह के सामाजिक कार्यों के जरिए समुदाय की मदद करता है. उनके अनुसार, रेड क्रॉस का उद्देश्य केवल आपातकालीन सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समय-समय पर समाज के कमजोर वर्गों के बीच मदद पहुंचाना भी है.











Post a Comment

0 Comments