कांग्रेस नेता अनिल कुमार त्रिवेदी को अंतिम विदाई

समाजसेवा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले त्रिवेदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रिय थे. उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा और माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.












                                           


- पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
- राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति में शोक की लहर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी के निधन से जिले में शोक की लहर है. समाजसेवा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले त्रिवेदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रिय थे. उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा और माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

शव यात्रा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, डॉ. उमाशंकर पांडेय, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमन पांडेय, बजरंगी मिश्रा, इटाड़ी प्रखंड अध्यक्ष कमल पाठक, धनजी पांडेय, वशिष्ठ सिंह, दिनेश राय, राम प्रसन्न द्विवेदी, राज राज, ऋषि राय, बुचा उपाध्याय, सुरेश जायसवाल, पप्पू दूबे, शिवकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, उनके पुत्र ईशान त्रिवेदी, श्रीकृष्णा चौबे, विमलेश पाठक, अरुण मोहन भारवि, गोपाल त्रिवेदी, अनुराग त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, मंटू तिवारी, राहुल आनंद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

जन सुराज पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अनिल त्रिवेदी जैसे सौम्य और हंसमुख व्यक्तित्व का असमय निधन दुखद है. जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा ने भी उनकी आत्मीयता और मृदुल स्वभाव की सराहना की.

शोक प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, धनजी पांडेय, राहुल आनंद, मणि शंकर पांडेय, अजय मिश्रा, मोहम्मद सलीम, करुणानिधि दूबे, राहुल उपाध्याय, स्वयं प्रकाश, रामेश्वर सिंह और प्रकाश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे. सभी ने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.











Post a Comment

0 Comments