बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जनसभा की तैयारी तेज

बताया कि सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं और वे अपनी भूमिका निभाने में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा दलसागर खेल मैदान में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी. 










                                           


  • 22 फरवरी को दलसागर मैदान में होगा महासम्मेलन
  • बैठक में 51 सदस्यीय समिति को सौंपे गए दायित्व

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 22 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बक्सर पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें 51 सदस्यीय तैयारी समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

डॉ. पांडेय ने बताया कि सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं और वे अपनी भूमिका निभाने में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा दलसागर खेल मैदान में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी. बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने जिले की जनता से अपील की कि वे महासम्मेलन में भारी संख्या में शामिल हों.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, विनय कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र ओझा, बिहार युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन बिहार में ऐतिहासिक होगा और बक्सर के लिए मिसाल बनेगा.

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला ओझा, कामेश्वर पांडेय, त्रियोगी मिश्रा, वीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय, राम प्रसाद द्विवेदी, अजय यादव, महेंद्र चौबे, राजा रमन पांडेय, राजू वर्मा, निर्मला देवी, संजय पांडेय, कंचन कुमार, सुरेश प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार दूबे, त्रिलोकी मिश्रा, भृगुनाथ तिवारी, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा और गुप्तेश्वर चौबे सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.












Post a Comment

0 Comments