वीडियो : 25 मई को बिक्रमगंज में संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली का आयोजन ..

महत्वपूर्ण बैठक कर 25 मई को बिक्रमगंज में संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली का आयोजन करने की जानकारी दी. बैठक में प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.

 









                                           





- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक एसएस पैलेस, ज्योति प्रकाश चौक में संपन्न
- रविन्द्र कुमार सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के संकल्प के साथ रैली को बताया अहम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने बक्सर नगर के ज्योति प्रकाश चौक के पास स्थित एसएस पैलेस में महत्वपूर्ण बैठक कर 25 मई को बिक्रमगंज में संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली का आयोजन करने की जानकारी दी. बैठक में प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.

रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या आधारित परिसीमन के तहत बिहार और उत्तर भारत के राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस आंदोलन को लेकर जो संकल्प लिया है, उसके अनुरूप वे इस रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित करेंगे.

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, बबन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, युवा प्रदेश प्रधान महासचिव अरुण कुमार, संतोष डोम, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुकुल राम, प्रदेश महासचिव बिहारी पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा और रोलोमो छात्र प्रदेश महासचिव अनीश मौर्य भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया.

रविन्द्र कुमार सिंह ने बक्सर के जनता से अपील की कि वे संवैधानिक अधिकार सुधार परिसीमन रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें. उन्होंने कहा कि यह रैली बिहार के राजनीतिक भविष्य और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के इस आयोजन से उम्मीद है कि संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनजागृति बढ़ेगी और लोकतांत्रिक प्रणाली में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा.










Post a Comment

0 Comments