मनियर उपचुनाव में भाजपा समर्थित बुचिया देवी की बड़ी जीत, बक्सर में कुँवर कमलेश सिंह के समर्थकों ने रानी कोठी पर मनाया जश्न ..

उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी धनवती देवी को 2135 मतों के बड़े अंतर से हराकर नगर पंचायत की अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया. इस बड़ी जीत से उत्साहित बक्सर के समर्थकों ने चरित्रवन स्थित रानी कोठी पर विजय उत्सव मनाया.










                                           





- 2135 वोटों से सपा उम्मीदवार को हराया . शपथ ग्रहण समारोह में जुटे दिग्गज नेता
- बक्सर-बलिया के राजनीतिक समीकरणों में मचा हलचल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा नेता कुँवर कमलेश सिंह की ओर से समर्थित उम्मीदवार बुचिया देवी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी धनवती देवी को 2135 मतों के बड़े अंतर से हराकर नगर पंचायत की अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया. इस बड़ी जीत से उत्साहित बक्सर के समर्थकों ने चरित्रवन स्थित रानी कोठी पर विजय उत्सव मनाया.

शनिवार को आयोजित इस जश्न में बक्सर जिले के प्रबुद्ध जनों और कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी ने मिठाई खिलाकर भाजपा नेता कुँवर कमलेश सिंह को बधाई दी और इसे जनता की जीत बताया.

विजय जश्न में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमा पांडेय, डॉ शशांक शेखर, सिधेश्वरानंद बक्सरी, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, एमएलसी प्रतिनिधि संजय सिंह, अति पिछड़ा वर्ग के नेता सरोज राजभर, समाजसेवी संतोष चौबे और सतेंद्र उपाध्याय जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इस मौके पर भाजपा नेता कुँवर कमलेश सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुचिया देवी का शपथ ग्रहण समारोह मनियर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया. समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन से की गई. समारोह का संचालन जिला सहकारी बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू जी ने किया.

बांसडीह अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने बुचिया देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में बांसडीह विधायक केतकी सिंह. पूर्व विधायक संजय यादव. पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह . शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे और सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

बुचिया देवी नगर पंचायत मनियर की 12वीं अध्यक्ष बनी हैं. उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ. बक्सर और बलिया की इस राजनीतिक सफलता को भाजपा खेमे में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा नेता कुँवर कमलेश सिंह की रणनीति और जनसमर्थन को इस जीत का प्रमुख आधार माना जा रहा है.









Post a Comment

0 Comments