एम.वी. कॉलेज के नव नियुक्त प्राचार्य प्रो. के.के. सिंह का हुआ सम्मान ..

नव पदस्थापित स्थाई प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह का भावपूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उन्होंने हाल ही में प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला है.

प्राचार्य को सम्मानित करते तुषार









                                           







  • पूर्व छात्र तुषार विजेता ने अंगवस्त्र और कलम भेंट कर किया अभिनंदन
  • गुरु-शिष्य संवाद में कॉलेज के पुराने दिनों की यादें हुईं ताज़ा 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय (एम.वी. कॉलेज), बक्सर में नव पदस्थापित स्थाई प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह का भावपूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उन्होंने हाल ही में प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला है.

इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र और छात्र नेता तुषार विजेता ने कॉलेज पहुँचकर अपने गुरु का सम्मान किया. उन्होंने प्राचार्य कक्ष में प्रो. सिंह को अंगवस्त्र, माला और कलम भेंट कर उनका अभिनंदन किया. तुषार ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया कि जिस कॉलेज में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, वहीं आज उनके गुरु प्राचार्य के रूप में पदस्थापित हुए हैं.

सम्मान के पश्चात दोनों ने कॉलेज परिसर में चार घंटे से अधिक समय बिताया. इस दौरान छात्र जीवन, कॉलेज के पुराने दिनों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आत्मीय चर्चा हुई. तुषार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में एम.वी. कॉलेज से 11वीं में नामांकन लिया था और यहीं से बी.एससी. तक की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने छात्र राजनीति, सत्र नियमितीकरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कॉलेज हित में संघर्ष भी किया.

प्रो. के.के. सिंह को तुषार ने एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील शिक्षक और आदर्श गुरु बताया. उन्होंने कहा कि बी.एड. की पढ़ाई के दौरान भी सर छात्रों के हित में सदैव तत्पर रहते थे.

सम्मान समारोह में गुरु-शिष्य के इस आत्मीय मिलन ने शिक्षा जगत में एक सकारात्मक संदेश दिया. कॉलेज परिवार को विश्वास है कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, अनुशासन और विकास के नए आयाम तय करेगा.








Post a Comment

0 Comments