स्वतंत्रता दिवस पर चौसा में देशभक्ति का उत्सव, विभिन्न संगठनों में हुआ ध्वजारोहण ..

कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की अस्मिता और बलिदान की याद दिलाता है. हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में चौसा नगर पंचायत को और आगे ले जाएं.








                                           








  • नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी ने फहराया तिरंगा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति
  • फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन व चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौसा नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम में कार्यपालक अधिकारी शुभम कुमार, थाना प्रभारी बक्सर मुफस्सिल शंभू भगत, अंचल पदाधिकारी चौसा, स्वच्छता पदाधिकारी अरशद हैदर नकवी, चौसा प्रखंड प्रमुख सुनीता राय के साथ रामलखन पाल, अधिवक्ता इंजीनियर नितेशकुमार उपाध्याय, सुनील कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद मालाकार, ठाकुर प्रसाद, कानू, विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, भरत पांडेय, इम्तियाज रजक, समीम राइन तथा सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

ध्वजारोहण के उपरांत संबोधन करते हुए मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की अस्मिता और बलिदान की याद दिलाता है. हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में चौसा नगर पंचायत को और आगे ले जाएं.

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने इस मौके पर कहा कि आजादी हमें बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है. आज का दिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि संकल्प का दिन है. हमें सामाजिक न्याय, भाईचारा और विकास की राह पर आगे बढ़ना होगा, तभी शहीदों के सपनों का भारत साकार होगा.

वहीं, चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय, चौसा स्टेशन पर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद मालाकार, ठाकुर प्रसाद, गोविंद खरवार, सनोज गोंड, जनार्दन राम, बृज बिहारी प्रसाद गोंड, मुन्ना चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों का गायन किया गया और आजादी के नायकों के बलिदान को नमन किया गया.






Post a Comment

0 Comments