भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने अभिनन्दन सिंह ..

कहा कि वे दिव्यांगजनों के उत्थान, अधिकार और सम्मान के लिए लगातार काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और दिव्यांगजनों के हितों की आवाज बुलंद करने का काम करेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभिनंदन सिंह





                                         





  • पटना प्रमंडल प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
  • बक्सर में हर्ष का माहौल, नेताओं ने जताया गर्व

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा ने बक्सर के युवा नेता अभिनन्दन सिंह को दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है. साथ ही उन्हें पटना प्रमंडल प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस प्रमंडल में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, पटना और नालंदा जिले शामिल हैं. उनकी इस नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

अभिनन्दन सिंह ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, संतोष रंजन राय, पूनम रविदास, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गणेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगवान और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया.

बधाई देने वालों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल रहे. नेताओं ने कहा कि यह बक्सर के लिए गर्व का विषय है और अभिनन्दन सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग प्रकोष्ठ की गतिविधियां और सशक्त होंगी.

अभिनन्दन सिंह ने कहा कि वे दिव्यांगजनों के उत्थान, अधिकार और सम्मान के लिए लगातार काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और दिव्यांगजनों के हितों की आवाज बुलंद करने का काम करेंगे.

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इसे बक्सर की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे जिले का मान बढ़ा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.







Post a Comment

0 Comments