भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाए गए दीपक सिंह ..

भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.




                                         





- भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं दीपक सिंह
- वार्ड संख्या पांच से बक्सर नगर परिषद के पार्षद हैं दीपक सिंह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बक्सर नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 के पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह को भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

मनोनयन के उपरांत दीपक सिंह ने कहा कि वह पार्टी हित में लगातार कार्य करते रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की अपेक्षाओं पर वे खरे उतरेंगे.

उनके मनोनयन पर भाजपा नेता विजय मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी, ओम जी यादव सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई.







Post a Comment

0 Comments