कांग्रेस में शामिल हुए संजय राम, राजपुर में विश्वनाथ राम की सीट पर संकट गहराया ..

पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलवारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहे. राजेश राम ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. 

 






                                         





  • बसपा से लड़ चुके चुनाव, 45 हजार वोट पाकर दिखाई थी पकड़
  • कांग्रेस नेतृत्व कर सकता है संजय राम पर दांव

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  राजपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बुधवार को नया मोड़ आया. पूर्व प्रत्याशी और देवढ़िया पंचायत के दो बार के मुखिया संजय राम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक विश्वनाथ राम के स्थान पर कांग्रेस के नए विकल्प के तौर पर उभर सकते हैं.

संजय राम ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहते हुए करीब 45 हजार वोट हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया था. बुधवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलवारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहे. राजेश राम ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस नेतृत्व, विश्वनाथ राम के कमजोर पड़ते राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए संजय राम पर दांव खेल सकता है. हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के कारण विश्वनाथ राम की स्थिति डांवाडोल बताई जा रही है. वहीं, स्थानीय स्तर पर भी उनके प्रति असंतोष बढ़ रहा है, जिससे संजय राम को एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है. दिलचस्प यह भी है कि विश्वनाथ राम ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की राह पकड़ी थी और अब संजय राम ने भी वही रास्ता अपनाया है.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव राहुल चौबे ने कहा कि “संजय राम जैसे ज़मीनी नेता का कांग्रेस से जुड़ना संगठन को नई ऊर्जा देगा. उनकी सक्रियता और संघर्षशील स्वभाव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा.”

कार्यक्रम में बक्सर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार, बिहार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदू उपाध्याय, बक्सर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष लक्की ओझा, सेवादल के गुप्तेश्वर चौबे, झब्बू सिंह, मंसूर अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.







Post a Comment

0 Comments