चौसा में बहेगी विकास की गंगा, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट, वाटर कूलर, चापाकल और सीसीटीवी विस्तार की स्वीकृति ..

विभिन्न स्टैंडों पर यात्री शेड, सामुदायिक शेड, सीमेंटेड कुर्सी निर्माण तथा आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरा विस्तार और हाई मास्ट लाइट लगाने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए. नाली-गली से संबंधित योजनाओं को भी स्वीकृति मिली.

बैठक में जानकारी देती नप कार्यपालक 





                                         







  • स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर, चापाकल व सीसीटीवी विस्तार जैसे प्रस्तावों पर सर्वसम्मति
  • होल्डिंग टैक्स की पेनल्टी और ब्याज मार्च 2026 तक माफ, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर पंचायत चौसा कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया. बैठक की शुरुआत में मुख्य पार्षद ने साफ-सफाई से जुड़ी वर्तमान एजेंसी के एक साल पूरे होने पर अगले एक वर्ष के लिए एग्रीमेंट रिन्यू करने का प्रस्ताव रखा, जिसे समिति ने मंजूरी दी.

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए व्यावसायिक बंधुओं को व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) निर्गत करने हेतु प्रचार-प्रसार चलाने पर सहमति बनी. इसके साथ ही सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर उपलब्ध कराने, सदस्यों की अनुशंसा पर चापाकल स्थापना और निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई. विभिन्न स्टैंडों पर यात्री शेड, सामुदायिक शेड, सीमेंटेड कुर्सी निर्माण तथा आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरा विस्तार और हाई मास्ट लाइट लगाने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए. नाली-गली से संबंधित योजनाओं को भी स्वीकृति मिली.

मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि सरकार ने मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी और ब्याज दोनों माफ कर दिए हैं. इस सूचना को लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ विभिन्न वार्डों में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, सशक्त स्थाई समिति की सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नक़वी और प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे.







Post a Comment

0 Comments