कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते डुमरांव क्षेत्र के हित और प्रगति उनकी प्राथमिकता है. वहीं राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों और आम लोगों से संबंधित मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
![]() |
| विधायकों के साथ व्यवसायी बंधु |
- जासो रोड स्थित कार्यालय पहुंचे दोनों विधायक, लिया कुशलक्षेम.
- क्षेत्रीय विकास और व्यावसायिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नवनिर्वाचित डुमरांव विधायक राहुल सिंह तथा पूर्व परिवहन मंत्री सह राजपुर के वर्तमान विधायक संतोष कुमार निराला मंगलवार को जासो रोड पहुंचे, जहां उन्होंने बक्सर के संवेदक एवं होटल संचालक अरुण सिंह और उनके भाई हेमंत सिंह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों विधायकों ने व्यवसायी बंधुओं का हालचाल लिया और क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर वार्ता की.
जानकारी के अनुसार, दोनों विधायक अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जासो रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और अरुण सिंह तथा हेमंत सिंह से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की. बैठक में क्षेत्रीय विकास, व्यवसाय से जुड़े मुद्दों और स्थानीय आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते डुमरांव क्षेत्र के हित और प्रगति उनकी प्राथमिकता है. वहीं राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों और आम लोगों से संबंधित मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
व्यवसायी बंधुओं ने भी दोनों क्षेत्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा करते हुए कई मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया. दोनों विधायकों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित पहल का भरोसा दिया. मुलाकात सकारात्मक माहौल में हुई और स्थानीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी.
मौके पर चुन्नू सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, जगनारायण सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे.






.png)
.gif)







0 Comments