बक्सर के लक्ष्मण उपाध्याय बने युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष ..

कहा है कि लक्ष्मण उपाध्याय की निष्ठा, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उम्मीद जताई गई है कि वे निष्पक्षता, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.
पंकज उपाध्याय के साथ लक्ष्मण उपाध्याय (बाएं)





                                         








- कृष्णा अल्लावरू और उदय भानु चिब के निर्देश पर हुई संगठनात्मक नियुक्ति
- निष्ठा व संगठन क्षमता को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बक्सर जिले के लक्ष्मण उपाध्याय को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आदेश पर 31 अक्टूबर 2025 को यह नियुक्ति जारी की गई.

जारी पत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि लक्ष्मण उपाध्याय की निष्ठा, प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उम्मीद जताई गई है कि वे निष्पक्षता, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे.

युवा कांग्रेस ने उनसे अपेक्षा की है कि वे युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ेंगे, प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएंगे और पार्टी की रीति-नीति व मूल्यों को व्यवहार में उतारने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे. संगठन को विश्वास है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए युवा कांग्रेस की मजबूती और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.उL






Post a Comment

0 Comments