बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस, मां शिवरात्रि की 26वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ..

बताया कि मां की पुण्यतिथि पर हर वर्ष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही उनकी मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और इसी दिन से सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाता है.





                                         



  • डॉ. आशुतोष कुमार सिंह बोले – मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
  • 31 मार्च तक चलेगी निःशुल्क नेत्र जांच, हर रविवार होगी सर्जरी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के दसवें स्थापना दिवस और मां शिवरात्रि की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया. अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की कि 31 मार्च तक प्रतिदिन निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी और प्रत्येक रविवार को सर्जरी की जाएगी.

कार्यक्रम की शुरुआत सदर कुमार, एसडीओ अविनाश और अस्पताल के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई. डॉ. सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य है. उन्होंने बताया कि मां की पुण्यतिथि पर हर वर्ष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही उनकी मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और इसी दिन से सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाता है.

शिविर में जेनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की जांच की. शिविर में दवाओं के वितरण की भी व्यवस्था की गई थी.

मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, बद्री विशाल सिंह, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह, डॉ. बीके सिंह, डॉ. वमन, डॉ. करण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments