अधिवक्ता के निधन पर न्यायालय में कल ‘नो वर्क’ ..

उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं ने तत्काल सर्वसम्मति से शुक्रवार को न्यायालय में ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता न्यायालय परिवार के लिए एक सरल स्वभाव, मिलनसार और सहयोगी साथी थे. 

 




                                         



  • बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मिति से लिया निर्णय
  • सहकर्मियों ने दिवंगत अधिवक्ता को दी श्रद्धांजलि

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला न्यायालय में गुरुवार को एक अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई. बार एसोसिएशन ने तत्क्षण निर्णय लेते हुए शुक्रवार को न्यायालय में ‘नो वर्क’ घोषित कर दिया, जिसके कारण दिनभर न्यायिक कार्य ठप रहेगा.

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता योगेंद्र राय थे, जो वर्ष 1996 से वकालत के पेशे में थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं ने तत्काल सर्वसम्मति से शुक्रवार को न्यायालय में ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता न्यायालय परिवार के लिए एक सरल स्वभाव, मिलनसार और सहयोगी साथी थे. उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है.

महासचिव ने कहा कि अधिवक्ता संघ इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.










Post a Comment

0 Comments