उनकी बढ़ती लोकप्रियता और तेज़ी से उभरता राजनीतिक कद उन्हें भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल कर रहा है. भाजपा द्वारा उन्हें मोहम्मदाबाद से प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने के बाद से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है.
- प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने पर मिल रही लगातार बधाइयां
- बक्सर में हर साल देव दीपावली का भव्य आयोजन कराते हैं मनोज राय, जनता से गहरा भावनात्मक जुड़ाव
बक्सर टॉप न्यूज बक्सर/गाज़ीपुर : बिहार प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी रहे और बक्सर जिले में बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी अपनी पहचान छोड़ चुके मनोज राय अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिख रहे हैं. मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और तेज़ी से उभरता राजनीतिक कद उन्हें भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल कर रहा है. भाजपा द्वारा उन्हें मोहम्मदाबाद से प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने के बाद से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है. बक्सर से उनके गहरे जुड़ाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे हर साल वहां देव दीपावली का भव्य आयोजन कराते हैं.
मोहम्मदाबाद, जो कभी अपने खूनी संघर्षों और तनावपूर्ण राजनीतिक इतिहास के कारण चर्चा में रहता था, आज विकास आधारित राजनीति की ओर बढ़ रहा है. इस बदलाव के केंद्र में मनोज राय की साफ-सुथरी छवि और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ है. सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति में आने वाले मनोज राय ने जनता से सीधे संवाद और विनम्र स्वभाव के बल पर कम समय में क्षेत्र में गहरी पकड़ बना ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधमुक्त और सुशासन वाली नीति को क्षेत्र में मजबूत करने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय मानी जा रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करते हुए एनडीए गठबंधन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान ने उनके राजनीतिक कद को और बढ़ाया. चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें कई बड़ी रैलियों की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने प्रभावी ढंग से निभाया. इसी कारण गाजीपुर की राजनीति में उनका नाम तेजी से उभरकर सामने आया है.
प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उन्हें क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताया है. लोगों का मानना है कि उनका चयन मोहम्मदाबाद के विकास और राजनीतिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया भरोसा उनके कार्य और नेतृत्व क्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.
राजनीतिक परिवार से न होने के बावजूद मनोज राय ने अपने अनुभव, जनसमर्पण और व्यवहारिक नेतृत्व शैली के आधार पर जिले में मजबूत जगह बनाई है. अपने गांव जोगा में रहते हुए वे किसानों और मजदूरों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते हैं. किसी भी व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनना और पूरी निष्ठा से समाधान का प्रयास करना उनकी पहचान बन चुकी है.
मोहम्मदाबाद तहसील से लेकर गाजीपुर मुख्यालय तक भाजपा का हर कार्यकर्ता उन्हें भरोसे का आधार मानता है. उनकी पहुंच, व्यवहार, सेवा भाव और साफ-सुथरी राजनीति के कारण आज मोहम्मदाबाद ही नहीं, पूरा गाजीपुर और बक्सर मनोज राय में बदलती राजनीति का नया चेहरा देख रहा है.





.png)
.gif)







0 Comments