लग्जरी कार से देसी कट्टा के साथ शराब के नशे में धुत्त तीन युवक गिरफ्तार, दो फरार ..

उनका संदिग्ध व्यवहार देखते हुए पुलिस ने सभी को कार से नीचे उतरने का निर्देश दिया, लेकिन इसी दौरान दो युवक अचानक भाग निकले. पुलिस ने शेष तीन युवकों को पकड़कर कार की तलाशी ली, जिसमें से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके अलावा तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए.

 




                                         




  • गोलम्बर के पास वाहन जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • फरार आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलम्बर के समीप देर रात चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान एक लग्जरी कार से तीन युवकों को देसी कट्टा और शराब के नशे में गिरफ्तार किया. वहीं कार में सवार दो युवक मौके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए. पहली ही जांच में हथियार और शराब मिल जाने से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि फरार युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

सूत्रों के अनुसार, यूपी की ओर से आ रही लग्जरी कार को पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान रोका और उसमें सवार पांच युवकों से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान उनका संदिग्ध व्यवहार देखते हुए पुलिस ने सभी को कार से नीचे उतरने का निर्देश दिया, लेकिन इसी दौरान दो युवक अचानक भाग निकले. पुलिस ने शेष तीन युवकों को पकड़कर कार की तलाशी ली, जिसमें से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके अलावा तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए.

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी स्व. विजय शंकर राय के पुत्र रवि राय, मंदिल सिंह के पुत्र बिरेंद्र कुमार सिंह तथा नई बाजार निवासी अब्दुल गफ्फार के पुत्र मो. अनिश के रूप में की गई है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि फरार होने वाले युवकों में पांडेयपट्टी के खुबलाल गोंड़ का पुत्र अभय कुमार गोंड़ और गुड्डु चौहान शामिल हैं.

टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है. जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.










Post a Comment

0 Comments