कहा कि अनु ने अपनी प्रतिभा के बल पर न सिर्फ गांव मुकुंदपुर बल्कि पूरे बक्सर, बिहार और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है. उन्होंने कहा कि हमारी यह बेटी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है और हम सभी उसके शानदार प्रदर्शन पर गौरवान्वित हैं.
प्रदेश नेत्री वर्षा पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दिया शुभकामनाओं का संदेश
कहा: अनु ने गांव, बक्सर, बिहार और देश का मान बढ़ाया है
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय महिला विश्व क्रिकेट चैंपियन (नेत्रहीन) टीम की खिलाड़ी सिमरी प्रखंड के मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु चौधरी की उपलब्धि पर शुक्रवार को भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर की टीम उनके पैतृक गांव पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया. अनु चौधरी इन दिनों दिल्ली में रह रही हैं, जिसके कारण मंच की टीम ने उनके परिवार को सम्मानित किया. टीम ने अनु की मां तथा भाई-बहनों को बुके और शॉल भेंट कर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिवार जनों एवं ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की.
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश महिला खेल संयोजिका वर्षा पांडेय ने कहा कि अनु ने अपनी प्रतिभा के बल पर न सिर्फ गांव मुकुंदपुर बल्कि पूरे बक्सर, बिहार और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है. उन्होंने कहा कि हमारी यह बेटी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है और हम सभी उसके शानदार प्रदर्शन पर गौरवान्वित हैं.
जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि बक्सर की बेटियां खेल जगत में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और पूरी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ टीम ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी अनु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को नई उपलब्धियां दिलाएंगी.
सम्मान कार्यक्रम में जिला सह संयोजक रोहित सिंह, हरेराम पांडेय, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रदोत सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव बेटी की उपलब्धि पर गर्व की भावना से उत्साहित दिखा और अनु की विश्वस्तरीय सफलता को गांव की ऐतिहासिक पहचान बताया.
वीडियो :






.png)
.gif)







0 Comments