ज्वेलर्स से रुपये और कागजात से भरा बैग झपटकर भागने के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. जबकि उसके दो-तीन साथी फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
— बैग झपटकर भागने की कोशिश नाकाम, डायल-112 की सतर्कता से पल भर में दबोचा गया गैंग लीडर
— किराए के ठिकाने से दो बाइक और रोल गोल्ड आभूषण बरामद, उड़ीसा-बंगाल-झारखंड में कई मामले दर्ज
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कोरान सराय पुलिस ने गुरुवार की शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा के कुख्यात गूगली गैंग के सरगना माइकल आकाश को गिरफ्तार कर लिया. ज्वेलर्स से रुपये और कागजात से भरा बैग झपटकर भागने के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. जबकि उसके दो-तीन साथी फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. माइकल के खिलाफ विभिन्न राज्यों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.
घटना उस समय की बताई जाती है जब ज्वेलरी दुकानदार मदन प्रसाद वर्मा दुकान बंद कर रहे थे. उन्होंने 12 हजार रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाला बैग काउंटर पर रखा और जैसे ही अंदर चाबी लेने गए, तभी मौका देखते ही माइकल बैग लेकर दौड़ पड़ा. दुकानदार ने शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू किया. इसी बीच सामने मौजूद डायल-112 की पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे धर दबोचा. माइकल के साथ उसका साथी हाई स्पीड हानेेंट बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था, लेकिन गिरफ्तारी की भनक लगते ही फरार हो गया.
पुलिस के अनुसार गिरोह का तरीका अत्यंत सुनियोजित है. यह टीम ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाती है जो अकेले और मोटी रकम के साथ होते हैं. झपट्टा मारकर बैग छीनने के बाद तेज रफ्तार बाइक से भाग जाना इनकी मुख्य रणनीति है.
कोरान सराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि माइकल उड़ीसा, बंगाल और झारखंड में छह से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है. कई मामलों में फरार या बेल पर चल रहा था. हाल ही में नावानगर में उसने एक महिला से मंगलसूत्र छीना था. इसके साथ ही यह गैंग जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी अथवा छिनतई की योजना बना रहा था. पिछले कुछ दिनों से गिरोह के सदस्य नावानगर में फेरीवाले बनकर किराए के कमरे में रह रहे थे ताकि पहचान छिपी रहे. वहीं से पुलिस ने दो बाइक और रोल गोल्ड के कई आभूषण बरामद किए हैं.
पुलिस को विश्वास है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्य भी गिरफ्त में होंगे.






.png)
.gif)







0 Comments