जगह-जगह गड्ढों और क्षतिग्रस्त पीसीसी सड़क की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. निरीक्षण के दौरान विधायक की कड़ी फटकार के बाद संवेदक ने 11 दिसंबर से मरम्मत कार्य शुरू कराने तथा जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया.
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं — इंजीनियरों को कड़े निर्देश
- संवेदक ने दिया भरोसा — 11 दिसंबर से शुरू होगा सड़क मरम्मत कार्य
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से सोमवार को डुमराँव विधायक राहुल सिंह ने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप प्रस्तावित आरओबी (ROB) निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों से अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और दो टूक शब्दों में कहा कि निर्माण गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही या देरी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी.
आरओबी निरीक्षण के बाद विधायक राहुल सिंह कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एनएच-120 तथा संवेदक के साथ सड़क मरम्मत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे. जगह-जगह गड्ढों और क्षतिग्रस्त पीसीसी सड़क की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. निरीक्षण के दौरान विधायक की कड़ी फटकार के बाद संवेदक ने 11 दिसंबर से मरम्मत कार्य शुरू कराने तथा जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया.
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता सोनू राय ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है और डुमराँव विधायक राहुल सिंह क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी में लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि विधायक की प्रतिबद्धता के कारण डुमरांव में सड़क व आधारभूत संरचनाओं के अनुरक्षण और निर्माण में नई गति आई है.
विधायक राहुल सिंह ने आगे बाईपास रोड निर्माण कार्य की प्रगति भी जानी और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए. उन्होंने कहा कि बाईपास सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों को यातायात के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और मार्ग भीड़भाड़ से मुक्त होगा.






.png)
.gif)









0 Comments