मुक्तिधाम में किए जा रहे निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी पर भड़के विधायक आनंद मिश्र ..

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए. 

 




                                         



  • शेड, चहारदीवारी और सीमेंटेड कुर्सी के कार्य में अनियमितताओं का आरोप
  • प्राक्कलन बोर्ड नहीं मिलने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुक्तिधाम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक आनंद मिश्र ने कार्य स्थल पर पारदर्शिता की भारी कमी और अनियमितताओं को देखकर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जो साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे भ्रष्टाचार की आशंका पैदा होती है.

विधायक ने शेड, चहारदीवारी और सीमेंटेड कर्सी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कार्य करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है और इससे स्पष्ट होता है कि जिम्मेदार विभाग लापरवाही बरत रहा है.


विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा.










Post a Comment

0 Comments