आरोप है कि प्रखंड में कार्यरत एक शिक्षक के एरियर भुगतान के एवज में उन्होंने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिक्षक ने घूस देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से कर दी.
- एरियर भुगतान के नाम पर शिक्षक से मांगी थी रिश्वत, शिकायत पर पटना से पहुंची टीम
- डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई, विशेष न्यायालय निगरानी में होगा पेश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एकता भाई केन्द्र लक्की को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि आरोपी बीइओ को भनक तक नहीं लगी और वह सीधे निगरानी के शिकंजे में फंस गया.
बताया जाता है कि एकता भाई केन्द्र लक्की ब्रह्मपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी हैं और फिलहाल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यानी बीइओ का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था. आरोप है कि प्रखंड में कार्यरत एक शिक्षक के एरियर भुगतान के एवज में उन्होंने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिक्षक ने घूस देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से कर दी.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले की जांच की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को जाल बिछाया गया. जैसे ही शिक्षक ने तय राशि पदाधिकारी को सौंपी, निगरानी टीम ने तुरंत धावा बोलते हुए उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई.
निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी रीता सिन्हा कर रही थीं. धावादल द्वारा पूछताछ के बाद अभियुक्त एकता भाई केन्द्र लक्की को निगरानी टीम पटना ले गई, जहां उन्हें विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जाएगा. मामले में अनुसंधान की कार्रवाई जारी है.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments